देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर निकाली तिरंगा रैली - TOURIST SANDESH

Breaking

शनिवार, 15 अगस्त 2026

देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर निकाली तिरंगा रैली

 देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर निकाली तिरंगा रैली 

युवा राष्ट्र निर्माण में दें योगदान: 
प्रो. डी. एस. नेगी, प्राचार्य 

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देती हुई 40 मीटर लंबी तिरंगा रैली निकाली गई। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनसीसी (NCC) कैडेट्स, प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी के संरक्षण, समारोहक प्रो. वी. सी. शाह तथा नोडल अधिकारी डॉ. विनोद सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।

राष्ट्रगीत से शुरू हुए समारोह में प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रगान और NCC कैडेट्स द्वारा प्राचार्य को गरिमापूर्ण 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। इस दौरान उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश का वाचन किया गया तथा NCC की इंटर-प्लाटून प्रतियोगिताओं के विजेता कैडेट्स को प्राचार्य, मुख्य अतिथि प्रो. विजय अग्रवाल (प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय पैठाणी) और डॉ. विनोद सिंह द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

संबोधन में प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी ने तिरंगे को देश की संप्रभुता और त्याग का प्रतीक बताते हुए कहा, "स्वतंत्रता केवल अधिकारों का नाम नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की प्रेरणा है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवा अनुशासन, नैतिक मूल्यों और ज्ञान का उपयोग राष्ट्र हित में करेंगे।"

नगर में आकर्षण का केंद्र बनी तिरंगा रैली

समारोह के बाद 40 मीटर लंबे विशाल तिरंगे के साथ रैली महाविद्यालय परिसर से कोटद्वार नगर के विभिन्न मार्गों के लिए रवाना हुई। देशभक्ति के नारों से सराबोर इस रैली ने नगरवासियों का ध्यान खींचा और लोगों में राष्ट्रीय चेतना का संचार किया।

रैली में प्रो. प्रीति रानी, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. श्रद्धा सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. ऐश्वर्या राणा, डॉ. नंदी गाड़िया, डॉ. डी. बी. सिंह, डॉ. जितेंद्र दिवाकर, डॉ. गीता, डॉ. मंजू यादव, डॉ. वर्षा, डॉ. निशांत भट्ट, डॉ. पवन भट्ट, डॉ मीरा कुमारी, डॉ. बिशन लाल, मुकेश जदली, डॉ. संतोष कुमार गुप्ता, डॉ. सुनीता नेगी, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. राकेश कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष -विकास कुमार सहित अनिकेत और रामगोपाल जैसे अनेक छात्र-छात्राएं व प्राध्यापक मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें